लखीमपुर खीरी में अनुदेशकों को बड़ी सौगात, बढ़ा मानदेय खाते में पहुंचा, तालियों से गूंजा कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी: जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित “अनुदेशक सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण” कार्यक्रम में अनुदेशकों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय अंतरित किए जाने के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग सुनकर तालियों से स्वागत किया।

यह कार्यक्रम शहर के रॉयल पैराडाइज में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जेपीएस राठौर ने अनुदेशकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी उत्सवपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में जिले के कई अनुदेशकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षामित्रों को बढ़े हुए मानदेय के चेक भी वितरित किए गए और जिले के सभी 826 अनुदेशकों के खातों में बढ़ा हुआ मानदेय सीधे ट्रांसफर किया गया।

मुख्य अतिथि जेपीएस राठौर ने कहा कि अनुदेशक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी बेसिक शिक्षा को मजबूती देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय अनुदेशकों के योगदान को सम्मान देने वाला ऐतिहासिक कदम है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे अधिक ऊर्जा के साथ शिक्षण कार्य कर सकेंगे।

जेपीएस राठौर ने कहा कि अनुदेशकों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास भी करना चाहिए, जिससे समाज और राष्ट्र मजबूत बने। लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भी अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह निर्णय उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी में आंधी-बारिश से हादसा: एक की मौत, प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपा राहत चेक

  • lakhimpur-kheri-anudeshak-manday-increase-samman-yojna
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना