लखीमपुर खीरी में सूचना व्यवस्था पर पत्रकारों ने उठाए सवाल, प्रेस नोट सिस्टम पर नाराजगी

लखीमपुर खीरी: जिले में पत्रकारों को प्रशासनिक सूचनाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। नगर पालिका सभागार में आयोजित एक चर्चा के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने सूचना तंत्र की कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की और प्रशासन पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया।

वरिष्ठ पत्रकार एनके मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन केवल प्रेस नोट जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेता है, जबकि पत्रकारों के सवालों का जवाब देने और सीधे संवाद की व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पत्रकारों को तथ्यात्मक जानकारी समय पर मिलना बेहद जरूरी है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में सवाल पूछने की गुंजाइश कम होती जा रही है।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा ने सूचना आदान-प्रदान की व्यवस्था में कथित “ठेका प्रणाली” लागू होने पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचनाएं सीमित लोगों तक केंद्रित हो रही हैं, जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित हो सकती है। उनका कहना था कि जिले के सभी पत्रकारों को समान रूप से जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि समाचारों का संतुलित और निष्पक्ष प्रकाशन हो सके।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक वर्मा ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और बदलती पत्रकारिता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को प्रशासन या अधिकारियों के महिमामंडन से बचना चाहिए और पत्रकारिता का मूल उद्देश्य जनता के मुद्दों को तथ्यात्मक और निष्पक्ष तरीके से सामने लाना होना चाहिए।

ये भी पढ़े – लखीमपुर खीरी: ईसानगर में अनियंत्रित ऑटो पलटा, कई घायल; आरोग्य मेले के दिन पीएचसी में डॉक्टर नदारद, ग्रामीणों में नाराजगी

  • lakhimpur-kheri-journalists-information-system-controversy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना