लखीमपुर खीरी में तालाब पाटकर अवैध प्लाटिंग का आरोप, गंदे पानी से लोग परेशान

लखीमपुर खीरी:  नगर पंचायत खीरी क्षेत्र में तालाब की जमीन पाटकर अवैध प्लाटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। कस्बा खीरी के मोहल्ला पट्टीराम दास स्थित गाटा संख्या 318 तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर प्लाटिंग करने का आरोप लगाया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब पाटे जाने के बाद गंदा पानी सड़कों और आसपास के घरों में घुसने लगा। शिकायत के बाद पानी को दूसरे तालाब गाटा संख्या 321 में मोड़ा गया, जिससे नई समस्या खड़ी हो गई है।

निवासियों के अनुसार जिस तालाब में पानी छोड़ा जा रहा है, उसमें पहले कभी बस्ती का पानी नहीं गिरता था। अब गंदा पानी जाने से आसपास के घरों में बदबूदार और खराब पानी पहुंच रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।

लोगों ने आरोप लगाया है कि सदर तहसील प्रशासन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। साथ ही धार्मिक ट्रस्ट की भूमि पर भी अवैध प्लाटिंग किए जाने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री की भू-माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़े – लखनऊ विश्वविद्यालय में हंगामे पर बड़ा एक्शन, 5 छात्र निलंबित

  • lakhimpur-kheri-pond-land-filling-illegal-plotting-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    भिंड के निजी स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर मनमानी वसूली का आरोप, अभिभावकों ने शिक्षा विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ, 100 हफ्तों तक चलेगा देशव्यापी आंदोलन