
लखनऊ: राजधानी के सबसे मशहूर लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलपति कार्यालय में हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 5 छात्रों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 28 अप्रैल को कुलपति कार्यालय परिसर में हुए बवाल के मामले में की गई है।
प्रशासन के अनुसार छात्रों पर बिना अनुमति धरना देने और जबरन कार्यालय में प्रवेश करने का आरोप है। इसके अलावा कुलपति आवास के पास रास्ता रोकने और प्रशासनिक कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से यह भी कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान वाहन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। एक महिला कर्मचारी से अनुचित व्यवहार के आरोप भी छात्रों पर शामिल हैं।
प्रशासन ने सभी निलंबित छात्रों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जांच पूरी होने तक इन छात्रों के विश्वविद्यालय परिसर और छात्रावास में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़े – लखनऊ में 3 मई को ग्रीन रन, 1500 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
- lucknow-university-protest-action-five-students-suspended








