लवकुश नगर पुलिस का ऑपरेशन सफल, 3 लाख की भैंसें बरामद

छतरपुर: लवकुश नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर भैंस चोरी के मामले का खुलासा कर 12 भैंसें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी बृजेश पटेल निवासी राजापुरवा ने हार तालाब के पास से 12 भैंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी दीनदयाल अहिरवार निवासी ग्राम राजापुरवा को गिरफ्तार कर बगमऊ के जंगल से उसके कब्जे से चोरी की गई 12 भैंसें, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपए बताई गई है, बरामद कर लीं।

बरामद पशुओं को संरक्षण हेतु संबंधित को सुपुर्द किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एसडीओपी नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अंबे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में एसपी अगम जैन का जनसंवाद, ग्राम कैड़ी में सुनी समस्याएं

  • lavkush-nagar-buffalo-theft-case-solved-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सेवढ़ा में चौथे दिन भी नहीं टूटी आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, अधिकारियों की समझाइश बेअसर, बाजार बंद का आह्वान

    सेवढ़ा/ राजकुमार शर्मा: नगर परिषद सेवढ़ा में विभिन्न मांगों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप