
बुरहानपु: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने स्वच्छता संवाद एवं क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी पटेल और कलेक्टर हर्ष सिंह सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यशाला में शहर को ‘जीरो वेस्ट सिटी’ बनाने के लक्ष्य पर जोर दिया गया। इसके तहत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण, वार्ड स्तर पर निगरानी और सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई को प्राथमिकता देने का रोडमैप तैयार किया गया। साथ ही “नो लिटरिंग जोन” विकसित करने और कचरा निस्तारण में कम्पोस्टिंग व रीसाइक्लिंग अपनाने पर सहमति बनी।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर में पोषण पखवाड़ा समापन पर जिला स्तरीय पोषण मेला, बालिकाओं को सम्मान
कार्यक्रम में स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। दूसरे सत्र में सफाई मित्रों को आधुनिक तकनीक, कार्य दक्षता और सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण दिया गया।
अर्चना चिटनिस ने कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है और ‘जीरो वेस्ट सिटी’ का लक्ष्य जनसहभागिता से ही संभव है। महापौर माधुरी पटेल ने बेहतर रैंकिंग के लिए नियमित मॉनिटरिंग और नागरिक सहयोग पर जोर दिया, वहीं कलेक्टर हर्ष सिंह ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े – बुरहानपुर में सांसद के भाई की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
- burhanpur-swachh-survekshan-2025-zero-waste-city-workshop









