महिला आरक्षण पर विशेष सत्र में पहुंचे पंकज चौधरी, बोले- धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान के खिलाफ

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह गुरुवार को महिला आरक्षण के मुद्दे पर बुलाए गए उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही देखने राज्यपाल दीर्घा में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर पार्टी की गंभीरता और प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

विशेष सत्र के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंकज चौधरी ने विपक्ष के रुख पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल अल्पसंख्यक महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। संविधान समानता, न्याय और सबको समान अवसर देने की भावना पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण को देश और प्रदेश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम मानती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाकर महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया है।

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वर्षों तक महिलाओं के नाम पर राजनीति करते रहे, लेकिन उन्हें वास्तविक अधिकार देने का साहस नहीं दिखा सके। वहीं भाजपा ने महिला आरक्षण कानून पारित करने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से लोकतंत्र और अधिक समावेशी होगा तथा नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। भाजपा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

ये भी पढ़े – महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

  • lucknow-bjp-pankaj-chaudhary-women-reservation-session-news
Brandwaani Desk

Brandwaani Desk

10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय पाल सिंह यादव बने; ग्रामोदय विश्वविद्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

चित्रकूट/ राजकुमार बजाज: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ