
महराजगंज: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आज प्रस्तावित प्रयागराज दौरे को देखते हुए भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।
नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र, सामान और वाहनों की बारीकी से जांच के बाद ही लोगों को सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।
सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान डॉग स्क्वॉड के साथ लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, रक्षामंत्री के दौरे को लेकर पूरे सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़े – महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार महिलाएं गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
- up-sonouli-border-high-alert-rajnath-singh-visit










