योगी सरकार की नई पहल “संध्या संवाद”, देवीपाटन मंडल में 8 मई से ग्रामीणों से सीधा संवाद

लखनऊ/यूपी: योगी सरकार की “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” नीति को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देवीपाटन मंडल में एक नई प्रशासनिक पहल “संध्या संवाद कार्यक्रम” शुरू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 मई को श्रावस्ती जिले की चयनित ग्राम पंचायत से होगी।

इस पहल के तहत मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सीधे लोगों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा इसे जनता और सरकार के बीच दूरी कम करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं—
देवीपाटन मंडल के अंतर्गत आने वाले गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित ग्राम पंचायत में खुली चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।इस दौरान ग्रामीण अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे प्रशासन के सामने रख सकेंगे, जिनका तत्काल निस्तारण मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़े – बेमौसम बारिश-ओलावृष्टि पर CM योगी का बड़ा फैसला, किसानों को मुआवजा देने के निर्देश

इसके साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम में एक दिवसीय विशेष शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया जाएगा। इसमें प्रमाणपत्रों का वितरण भी उसी समय किया जाएगा, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

कार्यक्रम के दिन प्रशासनिक स्तर पर भी व्यापक गतिविधियां तय की गई हैं। सुबह जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी। इसके बाद दोपहर में पेंशनर्स और विभागीय मामलों का निस्तारण किया जाएगा। साथ ही जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी।

शाम के समय चयनित ग्राम पंचायत में “संध्या संवाद” का आयोजन किया जाएगा, जहां मंडलायुक्त स्वयं ग्रामीणों से संवाद करेंगी और योजनाओं की प्रगति तथा समस्याओं की स्थिति पर चर्चा करेंगी।मंडल प्रशासन का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संवाद स्थापित करना नहीं है, बल्कि योजनाओं को कागज से निकालकर जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़े – लखनऊ में ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ शुक्रवार को होगा आयोजित, CM योगी करेंगे कई श्रमिक योजनाओं का लोकार्पण

  • yogi-sarkar-sandhya-samvad-devipatan-mandal-gram-panchayat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    जमीन से जुड़ेगा कांग्रेस का संगठन, इंदिरा भवन में MP के जिला प्रभारियों की बैठक

    दिल्ली/ शेख़ सिकंदर: नई दिल्ली के इंदिरा भवन में…

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना