
लखनऊ: ट्रैफिक जाम की समस्या पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने अधिकारियों को स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं और दो सप्ताह में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।
सुनवाई के दौरान पॉलिटेक्निक से किसान पथ तक लगने वाले जाम पर नाराजगी जताई गई। कोर्ट ने कहा कि वर्षों से समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।
ये भी पढ़े – लखनऊ में RTE दाखिले पर बड़ा एक्शन, 55 निजी स्कूलों को नोटिस की तैयारी
अधिकारियों की ओर से दिए गए जवाब पर भी कोर्ट ने असंतोष जताया। सुनवाई के दौरान डीसीपी ट्रैफिक, पूर्व क्षेत्र के अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी पेश हुए।
कोर्ट ने टिप्पणी की कि लगातार जाम से आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अगली तारीख पर अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े – गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन टोल-फ्री, प्रयागराज-बरेली समेत कई जिलों में खुशी की लहर
- lucknow-traffic-jam-high-court-strict-orders-report








