MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी; 26 IAS अधिकारियों के तबादले, भोपाल सहित 14 जिलों के बदले कलेक्टर

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है, जहां 26 IAS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस तबादले का सीधा असर राजधानी भोपाल सहित कई महत्वपूर्ण जिलों की कलेक्टोरेट और मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर पड़ेगा।

मुख्य जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति

भोपाल: धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे कौशलेंद्र विक्रम सिंह का स्थान लेंगे।

सागर: संदीप जी.आर. को सागर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

रीवा: प्रतिभा पाल को रीवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

धार: प्रियंक मिश्रा के स्थानांतरण के बाद धार जिले की कमान वरिष्ठ अधिकारी राजीव रंजन मीना को दी दी गई है ।

बैतूल : सौरभ सोनवणे को आयुक्त नगर निगम से बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है।

सिवनी: नेहा मीना को झाबुआ कलेक्टर से सीधा सिवनी कलेक्टर बनाया गया है।

शिवपुरी: अर्पित वर्मा को श्योपुर कलेक्टर से शिवपुरी का कलेक्टर बनाया गयाl

इन सभी जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि क्षेत्रीय प्रशासन को नई ऊर्जा मिल सके।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में बदलाव

प्रशासनिक गलियारों में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मुख्यमंत्री सचिवालय में देखा गया है।

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह: भोपाल कलेक्टर के रूप में सफल कार्यकाल के बाद अब उन्हें मुख्यमंत्री के सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। यह पद शासन और प्रशासन के बीच समन्वय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादले

तबादला सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय में सचिव और उप-सचिव के पदों पर स्थानांतरित किया गया है। जिनमें कृष्ण गोपाल तिवारी, शिल्पा गुप्ता, अभिषेक सिंह, श्रीकांत बनोठ, रविंद्र कुमार चौधरी, धरेंद्र कुमार जैन, योगेश भरसट, रानी बाटड, शीतला पटले और सुधीर कोचर जैसे प्रशासनिक अधिकारी के नाम शामिल है।

इन तीन महिला कलेक्टरों को हटाया

सरकार ने जिन तीन महिला कलेक्टरों को हटाकर दूसरे दायित्व दिए हैं, उनमें नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, सिवनी कलेक्टर शीतला पटले और मैहर कलेक्टर रानी बाटड शामिल हैं। वहीं, राखी सहाय को उमरिया, शीला दाहिमा को श्योपुर और बिदिशा मुखर्जी को मैहर कलेक्टर बनाकर जिले की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है।

आमतौर पर इस तरह के बड़े तबादले शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किए जाते हैं। विशेष रूप से प्रियंक मिश्रा जैसे युवा और सक्रिय अधिकारी को राजधानी की कमान मिलना और कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का मुख्यमंत्री के साथ जुड़ना, सरकार की भविष्य की प्राथमिकताओं को दर्शाता है।

  • madhya-pradesh-ias-officers-transfer-14-districts-collector-changes
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना