मैहर में डैम में नहाने गया 19 वर्षीय युवक डूबा, हाथ पकड़कर बचाने की कोशिश भी रही नाकाम; पुलिस तलाश में जुटी

मैहर: जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी फिफरी गांव में शनिवार दोपहर डैम में नहाने गए एक 19 वर्षीय युवक के डूबने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, नीरज कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा (19) निवासी उमरी फिफरी शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे डैम में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद अन्य युवकों ने नीरज का हाथ पकड़कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से डैम में युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस संभावित स्थानों पर युवक को खोजने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े –  मैहर: विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी करेंगे महिला सफाई मित्रों का सम्मान, निजी कोष से देंगे ₹2500 की प्रोत्साहन राशि

 

  • maihar-19-year-old-youth-drowns-while-bathing-in-dam-nadan-dehat-police-search
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    छतरपुर/अमित अवस्थी की रिपोर्ट: केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत ग्राम…

    आगे पढ़ें
    ग्रामीणों के विरोध के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि पर अतिक्रमण का प्रयास नाकाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

    सीहोर: बुधनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाबरी के अंतर्गत…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया की नई बसाहट में जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान, सुरक्षा फेंसिंग और पेयजल की व्यवस्था

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ken-Betwa Link Project: बुंदेलखंड में बदलेगी तस्वीर, प्रभावित परिवारों के लिए CM यादव के सख्त निर्देश

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    Ujjain Mahakal: भस्म आरती में भांग, त्रिपुंड और बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    भोजशाला में हनुमान चालीसा, खसरा नंबर 612 में जुमे की नमाज; प्रशासन की रणनीति से दोनों धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण संपन्न

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत