रायसेन: तीन माह से अधिक पुराने राजस्व प्रकरण लंबित न रहें; कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक समयावधि का कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।

नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में कलेक्टर ने नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज मामलों की जानकारी ली। उन्होंने गत दिवस निराकृत प्रकरणों और वर्तमान में लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अनुभाग स्तर पर अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की भी नियमित मॉनिटरिंग करें। इसके साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री का लंबित कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

  • Raisen Revenue cases older than three months should not remain pending Collector Arun Vishwakarma
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना