मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पांचवें बच्चे पर दी समझाइश, परिवार नियोजन को लेकर अधिकारियों को फटकार

मैहर: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सिविल अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान परिवार नियोजन और मातृ स्वास्थ्य को लेकर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान जब वह मेटरनिटी वार्ड पहुंचीं, तब एक महिला द्वारा पांचवें बच्चे को जन्म देने की जानकारी सामने आई। इस पर कलेक्टर ने महिला को समझाइश देते हुए कहा कि अधिक बच्चों का पालन-पोषण, शिक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना आसान नहीं होता है।

ये भी पढ़े – मैहर सब जेल में विधिक सहायता शिविर व मेडिकल कैंप आयोजित, 56 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई और परिवार नियोजन को लेकर पर्याप्त जागरूकता नहीं फैलाने पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को छोटे परिवार के लाभ, मातृ स्वास्थ्य और जिम्मेदार अभिभावक बनने के प्रति जागरूक किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनजागरूकता से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

ये भी पढ़े – मैहर पुलिस का हेलमेट अभियान शुरू, जगह-जगह चेकिंग के साथ चालानी कार्रवाई तेज

  • maihar-collector-bidisha-mukherjee-family-planning-awareness-civil-hospital
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना