मैहर में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान पथराव, चार नामजद समेत 60-70 अज्ञात पर केस दर्ज

मैहर।देवेश शर्मा| मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के सारंग ग्राम पंचायत के बहेली गांव में वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए 60 से 70 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हुए थे, जबकि दो जेसीबी मशीनों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

वन विभाग की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी, मैहर के कार्यालय की ओर से दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नामजद आरोपियों में शामिल हैं:

  • रामसरोवर कोल
  • शिवप्रसाद कोल
  • राजू साकेत
  • रामप्रताप कोल

इसके अलावा 60-70 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों को भी आरोपी बनाया गया है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था पथराव

पुलिस के अनुसार, वन विभाग की टीम जब शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभी कथित तौर पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। घटना में वन विभाग के दो कर्मचारी घायल हो गए और दो जेसीबी मशीनों के कांच टूट गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

क्षेत्र में सर्चिंग और जांच जारी

घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश

 

 

  • maihar-forest-land-encroachment-stone-pelting-case-fir-against-four-and-unknown
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना