भोपाल में मनाया गया राज्य स्तरीय CSC दिवस, पंचायतों तक पहुंचेंगी डिजिटल सेवाएं: विश्वास सारंग

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में राष्ट्रीय कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने में सीएससी नेटवर्क की भूमिका पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए, जबकि सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई (Village Level Entrepreneurs) को सम्मानित किया।

डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा सरकारी योजनाओं की पारदर्शी और समयबद्ध पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सीएससी नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।

पंचायत कार्यालयों में खुलेंगे CSC सेंटर

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश में पंचायत विभाग के सहयोग से पंचायत कार्यालयों में भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डिजिटल और सरकारी सेवाएं स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्कृष्ट वीएलई हुए सम्मानित

कार्यक्रम में सीएससी मध्यप्रदेश के स्टेट हेड अतुलित राय सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई को सम्मानित किया गया। उन्होंने सीएससी नेटवर्क की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर भी जानकारी दी।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में चार आदतन अपराधी जिला बदर, एसपी की अनुशंसा पर कलेक्टर का आदेश

 

  • bhopal-state-level-csc-day-program-promotes-digital-services-in-rural-areas
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना