मैहर में सीएसआर से विकास को नई रफ्तार: 5 चौराहे, 10 आंगनवाड़ी और अस्पताल के 5 वार्ड होंगे कायाकल्प

मैहर: शहरी सौंदर्यीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं और बाल हितों को ध्यान में रखते हुए बड़ा सीएसआर आधारित विकास कार्य शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने सीएसआर पार्टनर्स की बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि शहर के 5 प्रमुख चौराहों, 10 आंगनवाड़ी केंद्रों और जिला अस्पताल के 5 वार्डों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके साथ ही चाइल्ड फ्रेंडली प्री-स्कूल मॉडल भी विकसित किया जाएगा।

प्रथम चरण में 5 औद्योगिक संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें प्रत्येक संस्थान को 2-2 आंगनवाड़ी, एक चौराहा और अस्पताल का एक वार्ड विकसित करने का कार्य सौंपा गया है। शहर के जिन प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा उनमें जीरो पाइंट चौराहा, घंटाघर चौराहा, अलाउद्दीन तिराहा, एसबीआई चौराहा और रेलवे स्टेशन तिराहा शामिल हैं।

ये भी पढ़े – मैहर में स्वरोजगार को बढ़ावा: उद्यम योजना में 25 और स्वरोजगार योजना में 100 हितग्राहियों का लक्ष्य तय

जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र, प्रसव पूर्व और प्रसव पश्चात वार्ड, जनरल वार्ड और विकलांगता वार्ड का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों को चाइल्ड फ्रेंडली और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। कार्य की निगरानी के लिए एसडीएम, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समितियां बनाई गई हैं।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तकनीकी स्वीकृति के बाद कार्य तुरंत शुरू किया जाए और हर चरण का दस्तावेजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। इस बैठक में कई विभागीय अधिकारी और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने पांचवें बच्चे पर दी समझाइश, परिवार नियोजन को लेकर अधिकारियों को फटकार

  • maihar-csr-development-crossroads-anganwadi-hospital-upgrade
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना