बरहद हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

भिंड/ रामपाल कुशवाह: जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में बरहद हाईवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित

जानकारी के अनुसार, विजय पुत्र प्रहलाद जाटव और इशू पुत्र पुजारी जाटव स्कूटी क्रमांक MP07 SR 1674 से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बरहद के पास हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

जाटव की मौके पर ही मौत

ये भी पढ़े –MP को मिली पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा, इंदौर से अबू धाबी के लिए आज से सीधी फ्लाइट शुरू

हादसे में विजय जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इशू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में उनका एक पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आवश्यक कार्रवाई शुरू

घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।

  • mehgaon-barhad-highway-truck-scooty-accident-one-dead-one-critical
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना