205 कफ सिरप और ₹5.98 लाख नकद बरामद: ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के पहले दिन मैहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मैहर/ देवेश शर्मा: मध्य प्रदेश शासन के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के पहले ही दिन मैहर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप और लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। कार्रवाई के बाद नशे के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान

रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत के निर्देशन में पूरे संभाग में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में मैहर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो नियो वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

नकदी को जब्त कर मामले की जांच शुरू

यह भी पढ़े: http://‘मैं फुनसुख वांगडू नहीं हूं’: जब सोनम वांगचुक ने ‘3 Idiots’ पर केस न करने की बताई वजह

तलाशी के दौरान वाहन से 205 कफ सिरप की शीशियां और 5 लाख 98 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री और नकदी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही बरामद नकदी के स्रोत और संभावित नशा तस्करी नेटवर्क से उसके संबंधों की भी जांच की जा रही है।

लगातार सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार के अभियान के तहत नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान के पहले ही दिन हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

  • maihar-police-seizes-205-cough-syrup-bottles-cash-nasha-se-doori-hai-zaroori-2
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना