मैहर में स्वरोजगार को बढ़ावा: उद्यम योजना में 25 और स्वरोजगार योजना में 100 हितग्राहियों का लक्ष्य तय

मैहर: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में उद्यम और स्वरोजगार योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने की।

बैठक में बताया गया कि जिले को उद्यम योजना के तहत 25 और स्वरोजगार योजना के तहत 100 हितग्राहियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सहायक संचालक केके शुक्ला ने जानकारी दी कि यह योजनाएं आगामी 2030-31 तक क्रियाशील रहेंगी और इसके तहत 10 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्राप्त लक्ष्यों का वितरण जनपद और नगरीय निकाय स्तर पर बैंकों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका मिशन के तहत सक्रिय महिला स्व-सहायता समूहों को नवाचार योजना “मैहर डाल्स” से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल को जिले में स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – मैहर: कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं

  • maihar-udyam-rojgar-yojana-target-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना