मैहर: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार XUV, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

देवेश शर्मा|मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर ग्राम रिगरा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार XUV आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे सभी युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर XUV वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रेस्क्यू कर निकाले गए शव, घायल का इलाज जारी

हादसे की सूचना मिलते ही नादन देहात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंकुर पटेल (39), मधुर पटेल (32), विनय पटेल (32), हर्षित पटेल (28) और संदीप कुमार पटेल (23) के रूप में हुई है। सभी मैहर के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

  • maihar-xuv-crashes-into-truck-five-killed-one-injured-highway-accident
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना