मिथिलेश कुमार शुक्ला ने संभाला सागर जोन के IG का पदभार, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा रहेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

सागर/ मनीष कुमार चौबे: भारतीय पुलिस सेवा IPS के वरिष्ठ अधिकारी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने सोमवार को सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक IG के रूप में नियमित रूप से पदभार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद अब वे पूर्णकालिक रूप से सागर जोन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सागर जोन के आईजी का कार्यभार ग्रहण किया

मिथिलेश कुमार शुक्ला इससे पहले नर्मदापुरम जोन के आईजी रहते हुए पिछले कुछ महीनों से सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। नियमित नियुक्ति के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से सागर जोन के आईजी का कार्यभार ग्रहण किया।

दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं

पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक DIG सागर रेंज शतीन्द्र चौहान और पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

कार्यभार संभालने के बाद आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही संगठित अपराधों पर नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग के माध्यम से आम नागरिकों का विश्वास और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा।

पुलिस महकमे को उम्मीद है कि नए आईजी के नेतृत्व में सागर जोन में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

  • mithilesh-kumar-shukla-takes-charge-as-sagar-zone-ig
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना