लखन पटेल के बाद किसकी बारी? मंत्री निर्मला भूरिया की चुप्पी से तेज हुई कैबिनेट फेरबदल की अटकलें

भोपाल।आदि मिश्रा | मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस लिए जाने के बाद कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक हलकों में इसे मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद सरकार की पहली बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब अन्य मंत्रियों के विभागों में संभावित बदलाव को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं।

इसी मुद्दे पर जब महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी संभावित फेरबदल पर स्पष्ट टिप्पणी करने से परहेज किया। उनकी प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है।

ये भी पढ़े –  टेक होम राशन विवाद: प्रहलाद पटेल की आपत्ति पर निर्मला भूरिया का जवाब, बोलीं- बच्चों के हित में होगा फैसला

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों के विभागों का पुनर्वितरण किया जा सकता है। हाल के दिनों में विभिन्न कारणों से चर्चा में रहीं मंत्री प्रतिमा बागरी का नाम भी संभावित फेरबदल को लेकर लिया जा रहा है।

हालांकि, राज्य सरकार की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार या विभागों में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल सभी चर्चाएं राजनीतिक अटकलों तक ही सीमित हैं। अब सबकी नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब CM मोहन यादव संभालेंगे जिम्मेदारी

  • mp-cabinet-reshuffle-speculation-after-lakhan-patel-department-change
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना