मूंग खरीदी आंदोलन: किसानों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति, बोले सीएम मोहन यादव

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर जारी किसान आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों के समाधान और आंदोलन के शांतिपूर्ण निराकरण के लिए राज्य सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर समाधान तलाशने का प्रयास करेगी।

चार मंत्रियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि गठित समिति में कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री राकेश सिंह को शामिल किया गया है। समिति किसानों से चर्चा कर उनकी मांगों पर विचार करेगी और सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।

सरकार किसानों के साथ खड़ी है: मुख्यमंत्री

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी उनके हितों की रक्षा करती रहेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए आंदोलन का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

आम जनता को परेशानी न हो, दोनों पक्ष रखें ध्यान

मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान आम नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान सरकार और किसान संगठनों दोनों को रखना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपसी संवाद से जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

  • mp-cm-mohan-yadav-forms-committee-for-moong-farmers-dialogue
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

जतारा तहसील में रिश्वतखोरी का आरोप: नकल के बदले पैसे मांगने का कथित वीडियो वायरल

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले की जतारा तहसील में कथित…

आगे पढ़ें
टीकमगढ़: जतारा अस्पताल में स्टाफ नर्स द्वारा प्रसूता से रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: जिले के जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू