रायसेन: महाविद्यालयों में प्रवेश का दूसरा चरण शुरू, 13 जून तक जमा करें प्रवेश शुल्क

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव। प्रदेश के महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रणाली के तहत द्वितीय चरण की आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इस चरण में प्रदेशभर के 1 लाख 25 हजार 917 विद्यार्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में सीटें आवंटित की गई हैं।

7 से 13 जून तक जमा करना होगा शुल्क

द्वितीय चरण में महाविद्यालय आवंटित विद्यार्थियों को 7 जून से 13 जून 2026 तक निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करने पर आवंटित सीट स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील

उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। विभाग का कहना है कि प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी और अपडेट ई-प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध हैं, इसलिए विद्यार्थी नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करते रहें।

विभाग के अनुसार समय पर शुल्क जमा करने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने से ही महाविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित हो सकेगा।

यह भी पढ़े: रायसेन: मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत युवाओं ने किया तितली पार्क और वन क्षेत्र का भ्रमण

  • mp-college-admission-second-round-fee-deposit
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना