प्रदेश में अपार आईडी निर्माण अभियान तेज, 30 जून तक सभी विद्यार्थियों की बनेगी डिजिटल पहचान

रायसेन/ दीपक श्रीवास्तव: प्रदेश के सभी विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपार आईडी निर्माण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी को 12 अंकों की विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्या प्रदान की जाएगी। अभियान के अंतर्गत सभी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को ‘मेगा अपार दिवस’ आयोजित किया जा रहा है।

1.39 करोड़ विद्यार्थियों की अपार आईडी

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग 1.39 करोड़ विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है।

30 जून 2026 तक बनाने का लक्ष्य

अब तक 93.97 लाख विद्यार्थियों की आईडी तैयार हो चुकी है, जबकि शेष 44.47 लाख विद्यार्थियों की आईडी 30 जून 2026 तक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित

अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, डिग्री, छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक उपलब्धियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।

अपार आईडी निर्माण के लिए जिम्मेदार

विभाग ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को शत-प्रतिशत अपार आईडी निर्माण के लिए जिम्मेदार बनाया है।

विद्यार्थी का पंजीयन लंबित न रहे

विभाग द्वारा आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि किसी भी विद्यार्थी का पंजीयन लंबित न रहे।

  • Special-APAAR-ID-Drive-Launched-in-MP-Digital-Academic-Records-for-Every-Student
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना