मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। राज्य के अधिकारियों का खुला दावा है कि बिना ‘अंदरूनी संदेश’ के कोई काम नहीं होता। प्रदेश हित के प्रोजेक्टों को जानबूझकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है, जबकि बड़े निवेशक लाए जाते हैं ताकि सत्ता के गलियारों में कमीशन की होली हो सके।

ब्रांडवाणी समाचार को मिली विश्वसनीय जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवेशक, छोटे व्यापारी और नए विचारों वाले स्टार्टअप्स को सरकार पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिया गया है। बाहर से आए ग्लोबल निवेशकों के साथ मिलकर अधिकारी-नेता ‘बाहर ही बाहर सौदेबाजी’ कर रहे हैं, ताकि प्रदेश की जनता को भनक तक न लगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “जब तक ऊपर से मैसेज न आए, काम रुका रहेगा।” यह सुनते ही साफ हो जाता है कि भ्रष्टाचार ने प्रशासनिक तंत्र को जड़ से खोखला कर दिया है।

प्रदेश के इनोवेटिव दिमाग अब खुलकर सांस नहीं ले पा रहे। स्टार्टअप्स की नई सोच को कुचल दिया जा रहा है, ताकि सत्ता के चहेतों को फायदा हो। क्या मोहन यादव सरकार ने भ्रष्टाचार को ही आधिकारिक नीति बना लिया है? क्या अधिकारी भयंकर हवा दे रहे हैं इस काले कारोबार को? ब्रांडवाणी समाचार सवाल उठाता है क्या प्रदेश की प्रतिभाओं को हमेशा के लिए दबा दिया जाएगा?

जनता जागे, क्योंकि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का सवाल है। सरकार जवाब दे!

  • Shruti Soni

    ब्रांडवाणी समाचार

    अनुभवी पत्रकार। हर दिन ताज़ा और सटीक खबरों के साथ आपकी सेवा में। निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहराई से तथ्य प्रस्तुत करना मेरी पहचान है।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना