सांसद का ‘ईंधन बचाओ’ संकल्प; पीएम मोदी की अपील पर ज्ञानेश्वर पाटील ने छोड़ी लग्जरी कार, ट्रेन से हुए रवाना

बुरहानपुर/राजू राठोड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों से आगामी एक वर्ष तक पेट्रोल-डीजल की बचत करने एवं सार्वजनिक यातायात को अपनाने की गई अपील का समर्थन करते हुए खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील गुरुवार प्रातः बुरहानपुर रेलवे स्टेशन से महानगरी एक्सप्रेस द्वारा खंडवा के लिए रवाना हुए। ग्राम बोहरडा से वे ईवी कार से रेलवे स्टेशन पहुंचे।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने अपने प्रवास के लिए निजी वाहन के स्थान पर रेल यात्रा को प्राथमिकता देकर आमजन के बीच ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा सार्वजनिक यातायात के उपयोग का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक होती है। यदि सक्षम लोग भी सार्वजनिक यातायात को अपनाएं तो पेट्रोल और डीजल की बचत के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है।

प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है ईंधन बचाना

इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित में किए गए आह्वान को व्यवहार में उतारना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक विषय नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने आमजन से भी आवश्यकता अनुसार सार्वजनिक यातायात का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही देशहित में बड़े परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता वामन मोटे,ज्योतिबा धड़स, विजय कारले,राजू भाई पाटीदार,दिलीप दिवेकर,रवि गावडे,विलास खोरे,भूपेन्द्र चौहान, किरण सलगर, गंगाधर मीना आदि मौजूद रहे।

  • mp-gyaneshwar-patil-train-journey-fuel-saving-message-burhanpur
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आंगनबाड़ियों में पहुंचा भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, दिनेश शर्मा ने महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं

    उनाव/ राजकुमार शर्मा: उनाव में भाजपा मंडल के पूर्व…

    इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर चुनावी प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को अधिसूचना, 23 अक्टूबर को मतदान

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इलाहाबाद-झांसी…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला