MP IAS Transfer: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की नई टीम, कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदले

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश की नौकरशाही में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत हो गई है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने अपनी नई टीम के गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल में प्रमुख सचिव स्तर से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई अहम नियुक्तियां की गई हैं।

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

जारी आदेश के अनुसार, राघवेंद्र सिंह को उद्योग विभाग से हटाकर वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुख्य सचिव पद के दावेदार रहे राजेश राजोरा से जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग (NVDA) का प्रभार वापस लेकर उन्हें प्रशासन अकादमी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा सद्दाम खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

कई विभागों और जिलों में भी बदलाव

फेरबदल के तहत के.सी. गुप्ता को एपीसी के साथ उद्यानिकी विभाग, संदीप यादव को जल संसाधन विभाग तथा डॉ. ईं. रमेश कुमार को राजस्व विभाग के साथ एनवीडीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इंदौर संभाग को नया आयुक्त मिला है। इसके अलावा अनूपपुर, मंदसौर, आगर मालवा और रतलाम जिलों में भी नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है।

अगले 24 घंटे में आ सकती है एक और सूची

सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल का पहला चरण है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे के भीतर आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नई पदस्थापनाओं की एक और बड़ी सूची जारी हो सकती है।

यह भी पढ़े: MP Paper Leak Cases: मध्य प्रदेश में पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित

  • mp-ias-transfer-ashok-varnwal-new-team-major-bureaucratic-reshuffle
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना