नौकरी का सौदागर बना MPW: 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा

टीकमगढ़/ दित्यपाल राजपूत: स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ में पदस्थ मल्टी पर्पज वर्कर  देशराज घोष को लोकायुक्त सागर की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपये मांगने का आरोप है।

कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, देशराज घोष ने एक युवक से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 80 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त सागर ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा

शुक्रवार को शिकायतकर्ता आरोपी को 10 हजार रुपये की पहली किस्त देने पहुंचा। जैसे ही देशराज घोष ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त सागर की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

5 लाख रुपये लेने का एक और आरोप

मामले में एक अन्य शिकायतकर्ता ने भी देशराज घोष पर नौकरी दिलाने के नाम पर पहले ही 5 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। इस मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो भी जांच के दायरे में है। लोकायुक्त टीम वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले दो छात्र गिरफ्तार, CJI के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

 

  • MPW Caught Taking Bribe for Job Promise in Tikamgarh
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना