सागर में नवीन आपराधिक कानूनों पर दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, 70 पुलिस अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

सागर।मनीष कुमार चौबे| नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रूम, सागर में आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस मुख्यालय के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

70 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और इकाइयों से लगभग 70 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए के प्रावधानों की दी जानकारी

दो दिनों तक चले प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही डिजिटल एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन, अपराध विवेचना, गिरफ्तारी, तलाशी, जब्ती और न्यायालयीन प्रक्रिया जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा पर दिया गया जोर

विषय विशेषज्ञों ने केस स्टडी और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से नवीन कानूनों के प्रभावी अनुपालन की प्रक्रिया समझाई। समापन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नए आपराधिक कानून न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। प्रतिभागियों से अपने कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग कर बेहतर पुलिस सेवा देने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

 

  • sagar-police-completes-refreshher-course-on-new-criminal-laws-implementation
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना