1932 से बसे 32 परिवारों पर बेदखली का खतरा, मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

मुजफ्फरनगर: थाना मंसूरपुर क्षेत्र के ग्राम घासीपुरा फार्म स्थित सरशादीलाल गार्डन, मजरा हुसैनपुर चौपड़ा में रहने वाले करीब 32 परिवारों पर बेदखली का खतरा मंडराने लगा है। लंबे समय से इस स्थान पर रह रहे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1932 से इस भूमि पर निवास कर रहे हैं और उनके पूर्वजों को उस समय सरशादीलाल गार्डन की देखरेख और अन्य कार्यों के लिए यहां बसाया गया था। उस दौरान लगभग छह बीघा भूमि पर उनके रहने की व्यवस्था की गई थी। तभी से लगातार पांच से छह पीढ़ियां इसी स्थान पर रह रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, समय के साथ गार्डन का प्रबंधन और भूमि स्वामित्व बदल गया, जिसके बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान में भूमि किसी अन्य फर्म के अधीन है, जो अब उन्हें उनके घरों से बेदखल करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी और बिजली कनेक्शन जैसे दस्तावेज मौजूद हैं, जो उनके लंबे समय से यहां निवास का प्रमाण देते हैं। इसके बावजूद उन्हें मकानों की मरम्मत तक नहीं करने दी जा रही है और विरोध करने पर दबाव की स्थिति बनी रहती है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि वे मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी प्रभावित परिवार अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच तहसीलदार खतौली के माध्यम से कराई जाए और उन्हें बेदखली से कानूनी संरक्षण दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हो जाएंगे।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर: सब्सिडी वाली यूरिया की ब्लैकमार्केटिंग का बड़ा खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

  • muzaffarnagar-1932-families-eviction-threat-dm-office-appeal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना