मुजफ्फरनगर में भीषण अग्निकांड: अरोरा इलेक्ट्रॉनिक एंड गिफ्ट शॉप जलकर राख, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर/संजीव कुमार की रिपोर्ट: थाना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित नावल्टी चौराहे पर देर रात भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें अरोरा इलेक्ट्रॉनिक एंड गिफ्ट शॉप पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में लाखों रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान और गिफ्ट आइटम जलकर नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के भीतर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण शुरुआत में काबू पाना मुश्किल रहा, लेकिन दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया।

इस हादसे में दुकान मालिक अभिनव अरोड़ा को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि दुकान में रखा पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद वे सदमे में आकर बेहोश हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जब तक दमकल कर्मी पहुंचे, आग दुकान के भूतल से प्रथम तल तक फैल चुकी थी, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद की जाएगी। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने विद्युत व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों की सघन जांच की मांग की है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने किया वृक्षारोपण, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित संदेश

  • muzaffarnagar-fire-arora-electronic-shop-blaze
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    ‘राष्ट्रवाद’ का नया शोरूम: पोर्ट गया, एयरपोर्ट गया, सैनिक स्कूल गया… क्या अब सेना भी ‘साहब के मित्र’ की होगी?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    राष्ट्रपति भवन से लोकतंत्र का अपमान? 2 करोड़ जनता के दूतों को समय नहीं, आदिवासी महिला मीनाक्षी नटराजन का रास्ता रोकने के पीछे क्या है BJP की मंशा?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?