नौगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹10,000 का इनामी अपहरण आरोपी राजा पंडित गिरफ्तार, ‘न्याय पथ अभियान’ में सफलता

छतरपुर: नौगांव थाना पुलिस ने ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपहरण/बंधक मामले में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजा पंडित उर्फ दीपक पुरोहित को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से जिला ललितपुर के ग्राम मोहारा थाना जखौरा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट, लूट और अपहरण जैसे आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित

यह कार्रवाई उस प्रकरण से जुड़ी है जिसमें मई 2025 में अपहरण और बंधक बनाए जाने के मामले में पहले ही चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। इनमें पंकज यादव, संजू यादव, रामराजा यादव और संदीप विश्वकर्मा शामिल थे। एसपी रजत सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘न्याय पथ अभियान’ के तहत पुलिस टीम लगातार पुराने लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय राय, चौकी प्रभारी गर्रौली, उप निरीक्षक, साइबर टीम सहित पुलिस की कई टीमों की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर: जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेस नेताओं पर FIR की तैयारी

  • naugaon-police-arrests-10000-reward-accused-raja-pandit-kidnapping-case-justice-path-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना