निशातपुरा स्टेशन पर रुकेगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, 28 जुलाई से यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

भोपाल।आदि मिश्रा| राजधानी भोपाल के निशातपुरा रेलवे स्टेशन से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। 28 जुलाई से मालवा एक्सप्रेस और वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस का निशातपुरा स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे आयोजित कार्यक्रम में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा का शुभारंभ करेंगे।

दो प्रमुख ट्रेनों का होगा नियमित ठहराव

भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (आईआरटीएस) सौरभ कटारिया ने बताया कि 28 जुलाई से मालवा एक्सप्रेस और वेरावल–जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर नियमित रूप से रुकेंगी। इससे यात्रियों को यात्रा के लिए नया विकल्प मिलेगा।

हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, निशातपुरा और आसपास के क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को अब मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन तक जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे समय और आवागमन दोनों में सुविधा होगी।

प्रेसवार्ता में दी गई जानकारी

इस संबंध में भोपाल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और आने वाले समय में निशातपुरा स्टेशन पर अन्य सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।

 
 
  • nishatpura-station-malwa-somnath-express-stop-from-28-july
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

शिवपुरी: ब्लास्टिंग और धूल से परेशान ग्रामीणों ने पत्थर क्रेशर बंद कराने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की करैरा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत…

आगे पढ़ें
शिवपुरी: पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में