निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस आरक्षक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मौके पर खड़ी मिली स्कूटी; इलाके में मची सनसनी

निवाड़ी/ हेमन्त वर्मा: निवाड़ी में शुक्रवार की सुबह निवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास तरीचरकला पुलिस चौकी में चालक के पद पर पदस्थ आरक्षक कुलदीप गौतम का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके मैं सनसनी फैल गई। वहीं पास में उसकी स्कूटी भी खड़ी हुई मिली है। वहीं मामले मैं निवाड़ी एसडीओपी के. के पाण्डेय का कहना है की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

परिजनों को सूचना दी गई है, इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा सकता है कि आरक्षक की मौत एक्सीडेंटल है या आत्महत्या है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बताया गया है, की मृतक मध्य प्रदेश के मुरैना का रहने वाला है। घटना के बारे मैं परिजनों को भी सूचना दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी इसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि यह प्रतीत होता है कि यह घटना बीती रात्रि की हो सकती है यह आरक्षक वहां पर कैसे गया क्यों गया यह सब जांच का विषय है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

  • niwari-railway-station-police-constable-suspicious-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना