खंडवा में नानी बाई रो मायरो कथा में गूंजी भगवान जगन्नाथ की महिमा; श्रद्धालु भक्ति में हुए भावविभोर

खंडवा/नितिन झावर: जिले के श्री गणेश गौशाला परिसर में आयोजित पांच दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा के चौथे दिन यानी शुक्रवार भगवान जगन्नाथ की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। इस कथा के दौरान भगवान जगन्नाथ की आकर्षक और सजीव झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा स्थल पर मौजूद महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

वृंदावन की प्रसिद्ध संत कृष्ण प्रिया दीदी के मुखारविंद से आयोजित इस कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कथा के दौरान श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। भगवान जगन्नाथ की महिमा के प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व निर्माण सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति की ओर से कथा स्थल पर कूलर, पंखे और ड्रिप सिस्टम लगाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत मिल सके। आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने सराहना भी की।

ये भी पढ़े – उमरिया पुलिस की कार्रवाई से भड़के बरही के व्यापारी; जुलुस निकालकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

  • khandwa-nani-bai-ro-mayro-katha-khandwa-jagannath-mahima
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना