
चिरगांव/राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट: सावन के पावन अवसर पर ओरछा धाम से चिरगांव तक विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजक अनूप कुमार शिवहरे ‘देहाती’ के नेतृत्व में निकली इस कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं ने ओरछा धाम से पवित्र जल लेकर चिरगांव पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु धार्मिक भजनों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
कांवड़ यात्रा में धार्मिक झांकियां, डीजे सहित कई आकर्षण शामिल रहे। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। यात्रियों की सुविधा के लिए पेयजल और स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजक अनूप शिवहरे ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा लगातार कई वर्षों से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य धार्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ ही समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देना है।
इस वर्ष भी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ओरछा से चिरगांव तक निकली यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
ये भी पढ़े – दतिया में स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस ने होमगार्ड तिराहा से पकड़ा
- orchha-chirgaon-vishal-kanwar-yatra-anup-shivhare-har-har-mahadev








