शराब के नशे में गांव में हंगामा, हाथ में कट्टेनुमा हथियार का वीडियो वायरल; पुलिस ने युवक को जेल भेजा

पिछोर/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट:  भौती थाना क्षेत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम गणेशखेड़ा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 22 वर्षीय युवक के हाथ में कट्टेनुमा हथियार दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियो की जांच की और युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गणेशखेड़ा निवासी राजपाल पुत्र बाबूलाल जाटव शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में कट्टेनुमा हथियार दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और उसके हाथ में दिखाई दे रहे हथियार की जांच की।

जांच में पुराना और टूटा मिला हथियार

पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहा कट्टेनुमा हथियार पुराना और टूटा हुआ था। पुलिस के अनुसार हथियार अधूरी स्थिति में था और उसमें घोड़ा भी मौजूद नहीं था। हालांकि, शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और लोगों को परेशान करने की शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, राजपाल के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 12/26 के तहत धारा 170, 126 एवं 135 में कार्रवाई की गई। इसके बाद तहसीलदार पिछोर द्वारा जेल वारंट तैयार किए जाने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़े –  पिछोर में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रशासन को दी एक घंटे की चेतावनी

 

  • pichhore-ganeshkheda-drunk-youth-created-ruckus-katta-like-weapon-video-viral-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार