पीलीभीत में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित, केंद्रीय व राज्य मंत्री ने किया वितरण

पीलीभीत: केंद्र सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार मौजूद रहे, जिन्होंने अपने कर कमलों से कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन प्रदान किए।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन 5G तकनीक और बेहतर कैमरा गुणवत्ता से लैस हैं, जिससे पोषण ट्रैकर सहित अन्य ऑनलाइन सेवाओं का कार्य आसानी से किया जा सकेगा। अब कार्यकत्रियों को सरकारी योजनाओं की रिपोर्टिंग और फोटोग्राफ अपलोड करने के लिए किसी बाहरी सहायता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, वे अपने मोबाइल से ही सभी अपडेट सीधे विभागीय पोर्टल तक भेज सकेंगी।

जिले में कुल 1985 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए जाने हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं से चयनित कार्यकत्रियों को मंच पर बुलाकर स्मार्टफोन प्रदान किए गए। इस अवसर पर सावित्री देवी, पूनम, चंद्र देवी, राजेश्वरी देवी, ममता देवी, मंजू जैन, सविता, संगीता सहित कई कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन दिए गए।

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तकनीक से जोड़कर उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है, जिससे योजनाओं का लाभ सही समय पर लाभार्थियों तक पहुंच सकें।

ये भी पढ़े – पीलीभीत में ईंधन बचत का संदेश: अधिकारियों ने बस से पहुंचकर दिया ‘समाधान दिवस’ में सहभागिता का उदाहरण

 

  • Pilibhit Anganwadi Smart Phone Distribution Jitin Prasad
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना