विश्व पर्यावरण दिवस पर सूरत को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 18,777 करोड़ रुपये की 24 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सूरत/गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुजरात के सूरत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दक्षिण गुजरात अंचल को 18,777 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री सूरत से केंद्र और राज्य सरकार के कुल 24 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। इन परियोजनाओं में 4,852 करोड़ रुपये की लागत वाले 5 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और 13,926 करोड़ रुपये की लागत वाले 19 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी सूरत से भारत सरकार के 16,968 करोड़ रुपये के 7 प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे। इनमें नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के तहत 7,689 करोड़ रुपये की लागत से बने वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे (पैकेज VI और VII) का लोकार्पण मुख्य है। इसके साथ ही एनएच-56 और सूरत-हजीरा नेशनल हाईवे (एनएच-53) पर फोर लेनिंग व अंडरपास निर्माण समेत एनएचएआई के चार अन्य प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं ऊर्जा एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग के अंतर्गत 4,547 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में ट्रांसमिशन नेटवर्क के विस्तार का लोकार्पण भी इस सूची में शामिल है।

इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के 1,810 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके तहत जीआईडीसी द्वारा भरूच और वलसाड में बुनियादी ढांचे से जुड़े 8 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ओल्ड सिविल हॉस्पिटल कैंपस में 100 बेड्स वाले सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल व 50 बेड्स वाले आयुष हॉस्पिटल, डांग जिला पंचायत कार्यालय के नए भवन और भटार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अपग्रेडेशन कार्य का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सूरत में बनने वाले रीजनल साइंस सेंटर का शिलान्यास भी इस दौरे का एक प्रमुख हिस्सा है।

ये भी पढ़े – तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनीं मेटे फ्रेडरिक्सन, पीएम मोदी बोले- साथ मिलकर लिखेंगे सहयोग की नई इबारत

  • pm-modi-surat-visit-world-environment-day-development-projects-gujarat
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

    भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप