
नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व-संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उज-जुहा के अवसर पर वह सभी देशवासियों और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में आगे कहा कि यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जो हमें मानवता और विशेषकर वंचित वर्गों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने इस अवसर पर समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
- president-droupadi-murmu-extends-eid-ul-zuha-greetings








