तिरंगा यात्रा में विधायक प्रीतम लोधी की गाड़ी का चालान, खुद जमा किया राशि, बोले- नियमों का पालन जरूरी है

पिछोर/ कुलदीप शर्मा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के दौरान पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी की गाड़ी का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया गया। खास बात यह रही कि विधायक ने चालान को लेकर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई और यातायात नियमों का सम्मान करते हुए स्वयं चालान की राशि जमा कराई।

विधायक ने खुद जमा किया चालान

चालान की कार्रवाई के बाद विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने नियमों का पालन करते हुए चालान की राशि जमा कराई। उनके इस कदम को लोगों ने जनप्रतिनिधि के तौर पर सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। लोगों का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं उनका पालन करना आमजन को भी प्रेरित करता है।

हेलमेट पहनने की अपील

इस दौरान विधायक ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की बात कही।

विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। हेलमेट केवल यातायात नियमों का हिस्सा नहीं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जिंदगी बचाने वाला सुरक्षा कवच है।

लोगों ने की विधायक के व्यवहार की सराहना

विधायक द्वारा स्वयं चालान की राशि जमा करने और यातायात नियमों के पालन की अपील किए जाने की लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि अगर खुद नियमों का पालन करते हैं तो इससे समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है और दूसरे लोग भी यातायात नियमों को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित होते हैं।

यह भी पढ़े: सागर में खाद्य विभाग का छापा, 126 लीटर संदिग्ध घी जब्त

 
  • pritam-lodhi-vehicle-challan-during-tiranga-yatra-pichhore
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना