शिवपुरी: 12 बीघा जमीन के विवाद में महिला पर हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम घुटारी में जमीन विवाद को लेकर 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला गीता आदिवासी को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद

परिजनों के अनुसार, गीता आदिवासी के परिवार के पास करीब 12 बीघा जमीन है। आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान सुक्का सिंह, मेजर सिंह, धारा सिंह और हैप्पी सिंह ने गीता के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में महिला घायल हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद घायल महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 
 
  • shivpuri-12-bigha-land-dispute-tribal-woman-assaulted-in-ghutari-village
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना