एमसीयू में जनसंपर्क दिवस: सीएसआर और पीआर के तालमेल पर विशेषज्ञों ने दिए अहम संदेश

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल, 2026 को राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित जनसंपर्क अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को पीआर की बारीकियों से अवगत कराया।


कार्यक्रम की शुरुआत कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी के संबोधन से हुई। उन्होंने विकसित भारत 2047 के निर्माण में सीएसआर और पीआर के समन्वय को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि आज के दौर में नेटवर्किंग का महत्व कार्य से भी अधिक हो गया है।


अमृतेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सीएसआर और पीआर के तालमेल को जनकल्याण के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे सही पहल से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

वहीं मनीष गौतम ने कहा कि सरकारी योजनाओं को सही तरीके से आम जनता तक पहुंचाना ही जनसंपर्क की असली जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से सत्य और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देने की अपील की।

विक्रम रावत और पारस पाठक ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जनसंपर्क विश्वास और संवाद की कला है, जिसमें CSR की भूमिका अहम है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आपदा प्रबंधन पर नाटिका प्रस्तुत की गई और विज्ञापन प्रदर्शन भी किया गया। सवाल-जवाब सत्र में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जया सुरजानी ने किया, जबकि स्वागत उद्बोधन डॉ. पवित्र श्रीवास्तव ने दिया। आभार प्रदर्शन डॉ. दीपिका सक्सेना द्वारा किया गया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सीखने और जनसंपर्क की व्यावहारिक समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

यह भी पढ़े: राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस: एमसीयू में जुटेंगे दिग्गज कॉर्पोरेट कम्युनिकेटर्स, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे शुभारंभ

  • public-relations-day-mcu-experts-share-important-messages-on-csr-pr
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना