एम्स ऋषिकेश: 6वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिली डिग्री और पदक, ‘रुद्राक्ष’ पत्रिका का विमोचन

ऋषिकेश (उत्तराखंड): एम्स ऋषिकेश में गुरुवार को आयोजित 6वें दीक्षांत समारोह में देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों को पदक और उपाधियां प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्थान की उपलब्धियों पर आधारित प्रकाशन (पत्रिका) का भी विमोचन किया गया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराई। उन्होंने एम्स ऋषिकेश को आधुनिक चिकित्सा, शिक्षा और अनुसंधान का उत्कृष्ट केंद्र बताते हुए इसकी सराहना की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों तक पहुंचना जरूरी है। साथ ही चिकित्सा पेशे से जुड़े युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीक्षांत प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि छात्र अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज सेवा में करेंगे।

ये भी पढ़े – अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम के कपाट खुले; सीएम पुष्कार सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा 2026 की शुरुआत

  • aiims-rishikesh-convocation-news-2026-medical-students-awarded
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना