पंजाब में चुनाव से पहले सियासी भूचाल: मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, गिरफ्तारी की चर्चा

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के बाद संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी भी हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

ED की टीमें चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित उनके सरकारी आवास पर लगभग 15 वाहनों के काफिले के साथ पहुंचीं और परिसर को सील कर दिया। मौके पर CRPF जवानों की तैनाती की गई और किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

ED सूत्रों के मुताबिक, कुल चार स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिनमें अरोड़ा का सरकारी आवास और Hampton Sky Realty Limited का कार्यालय शामिल है। यह बताया जा रहा है कि पिछले एक साल में अरोड़ा पर यह तीसरी ED रेड है और पिछले एक महीने में दूसरी कार्रवाई है।

ये भी पढ़े – दिल्ली के जनकपुरी स्थित स्कूल में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के तहत बाहर

जांच एजेंसी का दावा है कि मोबाइल फोन व्यापार से जुड़ी कंपनियों के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी GST बिलों के जरिए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। जांच में यह भी संदेह जताया गया है कि फर्जी खरीद-बिक्री दिखाकर अवैध लेनदेन किया गया और दुबई से भारत में फंड की हेराफेरी (राउंड-ट्रिपिंग) की गई। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पंजाब के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी की तुलना ‘औरंगजेब’ से की

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है. चाहे पानी के अधिकार हों, पंजाब यूनिवर्सिटी पर नियंत्रण की कोशिश हो या ग्रामीण विकास निधि रोकना। उन्होंने कहा कि ED का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और भाजपा में शामिल होने के लिए दबाव बनाने में किया जा रहा है। उन्होंने व्यवसायी और सांसद अशोक मित्तल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ कार्रवाई उनके भाजपा में शामिल होने के बाद रुक गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा को इसलिए बार-बार निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने राजनीतिक पक्ष नहीं बदला। केजरीवाल ने तीखी टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की और कहा कि पंजाब गुरु साहिबानों की कुर्बानियों की विरासत पर “अत्याचार” का विरोध करेगा। ED की ओर से इस मामले पर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान या गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़े – किसानों के हित में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान चौहान का बड़ा फैसला: एमएसपी से कम भाव मिलने पर तुरंत होगी खरीद, 72 घंटे में करना होगा भुगतान

 

  • punjab-aap-sanjeev-arora-ed-raid-gst-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हरियाणा BJP में बड़ा फेरबदल: स्मृति ईरानी को मिली कमान, संजय भाटिया समेत कई नेताओं को नई जिम्मेदारी

    BJP ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

    ECINet ऐप पर शशि थरूर का बड़ा हमला: बोले- ‘इस बेकार सॉफ्टवेयर को हटाएं’, 97 वोटरों के मामले से गरमाया विवाद

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने चुनाव आयोग के ECINet…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना