रायसेन के बाड़ी में 25 मामलों के आरोपी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, खंडहर क्वार्टर से शराब, पिस्टल और कारतूस बरामद

रायसेन: जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और हथियारों के कारोबार में लिप्त तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खंडहर पड़े शासकीय क्वार्टर से 6 पेटी देशी शराब, एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 14 स्थित वारना कॉलोनी में पुराने और खंडहर पड़े शासकीय क्वार्टरों में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक खंडहर कमरे की घेराबंदी की, जहां तीन युवक शराब की पेटियां गिनते हुए पाए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमित ठाकुर निवासी ग्राम सीराबाड़ा बरेली, शिवम भारद्वाज निवासी इटावा (वर्तमान भिंड) और तराशदीप सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में बताई है। मौके से 6 पेटियों में रखे लगभग 300 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी अमित ठाकुर के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित ठाकुर पर पहले से 25 आपराधिक मामले और शिवम भारद्वाज पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बाड़ी नीलम चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय यादव, शिवलाल सूर्यवंशी, सउनि जयप्रकाश वर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रायसेन/देवरी में आयुष्मान आरोग्य शिविर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

 

  • raisen-badi-three-smugglers-arrested-liquor-pistol-cartridges-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना