रायसेन में दर्दनाक हादसा: कुएं में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

रायसेन/गैरतगंज: जिले की गैरतगंज तहसील के रसीदपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत सागोर गांव में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन बालिकाओं की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव की बालिकाएं तन्नू, राधा और अमृता अपनी सहेली अमीना आदिवासी के साथ सुबह करीब 9:30 बजे गांव के पास स्थित एक निजी कुएं पर स्नान करने गई थीं। इसी दौरान तन्नू का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में राधा और अमृता भी कुएं में उतर गईं, लेकिन तीनों ही गहराई में चले जाने से डूब गईं।

घटना के समय मौजूद अमीना आदिवासी ने तुरंत गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही 112 वाहन की सहायता से तीनों बालिकाओं को गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा तत्काल अंतिम संस्कार सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है, साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली अन्य आर्थिक सहायता की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम का माहौल है और हर आंख नम है। प्रशासन द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई और सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़े – रायसेन के बाड़ी में 25 मामलों के आरोपी समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, खंडहर क्वार्टर से शराब, पिस्टल और कारतूस बरामद

  • raisen-gairatganj-sagor-village-well-accident-three-girls-drowned-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना