रायसेन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बड़ी समीक्षा बैठक, गेहूं-चना खरीदी व्यवस्था में किसानों को प्राथमिकता देने के निर्देश

रायसेन: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन में अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा के चारों जिलों में गेहूं एवं चना उपार्जन व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता, समयबद्धता और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को सरल और सुचारू बनाया जाए, पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गेहूं उपार्जन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान हैं और उनकी उपज की खरीदी करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से टीम भावना से युद्धस्तर पर कार्य करते हुए किसानों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा।

ये भी पढ़े – रायसेन: डोर-टू-डोर स्वगणना की प्रगति देखने पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से किया संवाद

बैठक में खरीदी का लक्ष्य, स्लॉट बुकिंग की स्थिति, खरीदी केंद्रों की संख्या, अब तक खरीदी गई मात्रा, बारदाने की उपलब्धता और मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि खरीदी केवल वास्तविक किसानों से की जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जाए।केंद्रीय मंत्री ने सर्वेयर से जुड़ी शिकायतों पर भी सख्ती दिखाई और कहा कि यदि कोई प्रमाणित शिकायत मिलती है तो तत्काल कलेक्टर को सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि रायसेन में पिछले वर्ष लगभग 77 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 55 हजार किसानों से गेहूं खरीदा गया। इस वर्ष अब तक 30 हजार किसानों ने स्लॉट बुकिंग कराई है और 21 हजार किसानों से खरीदी हो चुकी है। पिछले वर्ष 5.50 लाख मीट्रिक टन खरीदी हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक लगभग 1 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है तथा बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू कर दी गई है। शनिवार को भी खरीदी कार्य जारी रखा जा रहा है।शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि जरूरत पड़ने पर तत्काल नए खरीदी केंद्र शुरू किए जाएं और व्यवस्थाएं मजबूत की जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे स्वयं 24 घंटे उपलब्ध हैं और एक फोन कॉल पर सहयोग के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े – रायसेन में बुजुर्ग से मारपीट कर पिलाया पेशाब, प्रेम विवाह के विवाद में अमानवीय कृत्य

  • raisen-madhya-pradesh-india/shivraj-singh-chouhan-reviews-wheat-gram-procurement-system
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना